" लोकतंत्र टुडे "

हत्यारोपी पति-ससुर गिरफ्तार, मुकदमा में बढ़ी धारा  

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

देवरनियां। एक सप्ताह पूर्व ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए जलाई गई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमे को दहेज हत्या मे तरनीम कर पति और ससुर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

बहेड़ी के मोहल्ला सुखोईनगर निवासी नसीर अहमद के मुताबिक उसने अपनी पुत्री सुरमीत की शादी  पन्द्रह जून 2020 को देवरनियां कस्बे के वार्ड 13 निवासी आरिफ से की थी। ससुरालियों ने सुरमीत को एक सप्ताह पूर्व  केरोसिन डालकर जला दिया था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची देवरनियां पुलिस ने अस्सी फीसदी जल चुकी महिला को इलाज के लिए बरेली भेजवाया था।‌हालत गंभीर होने पर उसे पहले मेरठ और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल मे भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान सुरमीत की मौत हो गयी।

सुरमीत के पिता नसीर अहमद ने बेटी के पति आरिफ समेत, अलीसेन, नन्ही, अबरार,अफसाना, तसलीम, राजदा, हसन, तालिब, अंजुम, खलील, इमरान, इरफान, जाबिर, कोटेदार राइस मियां के खिलाफ दहेज के लिए जलाने और प्रताडित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले मे महिला की सास नन्ही, जेठानी अफसाना, जेठ अबरार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला की मौत के बाद पुलिस अब मुकदमे को दहेज हत्या मे तरनीम कर रही है।
इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने दो और आरोपी महिला के पति‌ आरिफ और ससुर अलीसेन को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मुख्य आरोपी जेल जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्दी वह भी गिरफ्तार होगें। मुकदमे को दहेज हत्या मे तरनीम किया जा रहा है।

   ” महिला की मौत के मामले मे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सभी मुख्य आरोपी जेल जा चुके हैं। मुकदमे को दहेज हत्या मे तरनीम किया जा रहा है।
— देवेन्द्र सिंह धामा, इंस्पेक्टर देवरनियां

   ”  देवरनियां पुलिस ने फास्ट पुलिसिंग के तहत काम कर एक सप्ताह मे सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इसके लिए इंस्पेक्टर समेत उनकी टीम बधाई की पात्र है।
— डॉ० तेजवीर सिंह, सीओ बहेड़ी

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें