Bareilly News: शहर की बड़ी खबर सामने आई है। प्रतिष्ठित जीआरएम स्कूल ( GRM School ) के मालिक राजेश अग्रवाल उर्फ जॉली और उनके बेटे त्रिजीत अग्रवाल को बदनाम करने और उनसे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लंबे समय से बरेली के संभ्रांत परिवारों में चर्चा का विषय बना हुआ था।

चार महीने से जीआरएम स्कूल ( GRM School ) के मालिक की कोठी पर कर रही थी हंगामा
आरोपी युवती मूल रूप से क्योलड़िया निवासी है और रामपुर गार्डन के एक पीजी में रह रही थी। बीते चार महीनों से वह जीआरएम स्कूल ( GRM School ) के मालिक जॉली की कोठी के बाहर पहुंचकर हंगामा कर रही थी। कभी गार्ड्स से झगड़ा करती, कभी अंदर घुसने की कोशिश, तो कभी सड़क पर चिल्ला-चिल्लाकर माहौल बिगाड़ देती।
जीआरएम स्कूल ( GRM School ) के मालिक की कोठी से पुलिस ने दबोचा
शुक्रवार को युवती फिर से जीआरएम स्कूल ( GRM School ) के मालिक जॉली की कोठी पर पहुंची और शोर मचाने लगी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक युवती लगातार धमकाकर जॉली परिवार से 15 लाख रुपये की मांग कर रही थी और न देने पर झूठे दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी।
पूछताछ में पलटे बयान
थाने में पूछताछ के दौरान युवती ने अपने बयान बदलते हुए कभी कहा कि वह जीआरएम स्कूल ( GRM School ) के मालिक के बेटे त्रिजीत को नहीं जानती, तो कभी कहा कि वह राजेश अग्रवाल को बुलाना चाहती है। पुलिस को शक है कि युवती पहले भी कई संभ्रांत परिवारों को अपने झूठे आरोपों से ब्लैकमेल कर चुकी है।
पुलिस का बयान
इंस्पेक्टर कोतवाली अमित पांडे ने बताया कि युवती पर रंगदारी और झूठे केस की धमकी देने के आरोप हैं। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
शहर में चर्चा
यह मामला बरेली न्यूज़ की सबसे बड़ी सुर्खियों में शामिल हो गया है। लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस कार्रवाई न करती तो यह युवती और भी निर्दोष लोगों को फंसा सकती थी।










