" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly: भक्तिभाव के साथ हुई जाहरवीर गोगा जी महाराज की मूर्ति स्थापना

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Bareilly (रिठौरा) :  कस्बा रिठौरा में धर्म और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जब नगरवासियों के सहयोग से जाहरवीर गोगा जी महाराज मंदिर में उनकी प्रतिमा की भव्य स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

जाहरवीर गोगा जी
जाहरवीर गोगा जी

शोभायात्रा का नेतृत्व करते हुए भगत तेजराम कश्यप, महंत पूरनलाल कश्यप,सभासद मनोज कश्यप, रामपाल कश्यप, पुजारी सेवाराम शर्मा और समाजसेवी दयाराम कश्यप ने गोगा जी महाराज के जयघोषों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस शुभ अवसर पर पत्रकार राकेश शर्मा, रमेश चंद्र कश्यप, नरेश कश्यप सहित नगर के सैकड़ों श्रद्धालु जन, महिलाएं और युवा वर्ग भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई गोगा जी महाराज मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन ने नगर में एकता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया।

Leave a Comment

और पढ़ें