" लोकतंत्र टुडे "

देश में पीडीए के लोगों के खिलाफ की जा रही साजिश

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

sp leader
– जनसंवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व कैबिनेट मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी

बरेली। मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने पीडीए जनसंवाद कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि बरेली पीडीए पंचायत में अव्वल रहा है। यहां शत प्रतिशत सेक्टर वाइज पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि देश में पीडीए के लोगों के खिलाफ साजिश के तहत आरक्षण और संविधान में दी गई ताकतों को खत्म किया जा रहा है, इसी का नतीजा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव नेतृत्व में पीडीए को जोड़ते हुए समाजवादी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी।
उन्होंने कहा कि जन-जन तक पीडीए पंचायत के माध्यम से संविधान में दिए गए अधिकारों को लेकर जनता को जागरूक करें ताकि भाजपा की साजिशों को बेनकाब कर 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाई जा सके।

देश में आतंकी घटनाओं में हुई बढ़ोतरी

जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ काम कर रही है। देश के अंदर आतंकवादी घटनाएं बढ़ी हैं, इसलिए जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में पूर्व मंत्री आबिद रजा, विधायक शाहजिल इस्लाम, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा, विजय पाल सिंह, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, साजिद खान, कदीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव, बृजेंद्र यादव, पंडित दीपक शर्मा, राजेश अग्रवाल, डॉ. अनीस बेग, डॉ. देवेंद्र यादव, अमित राज सिंह, दिनेश यादव, राजेश मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव सविता, अनिल गंगवार, नासिर रजा, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें