" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली 

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Bareilly: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली। बहेड़ी और शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, अवैध तमंचा और दो मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया।

थाना बहेड़ी पुलिस शनिवार देर रात को राजू नगला चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरगढ़ की तरफ से बाइक पर सवार इनामी बदमाश सतीश जाटव पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम सियाठेरी थाना शीशगढ़ आता दिखाई दिया। पुलिस ने बदमाश को रोकने की कोशिश की पर इनामी बदमाश बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।
जिसके बाद बहेड़ी इंस्पेक्टर संजय तोमर ने शेरगढ़ के थानाध्यक्ष को फोन पर बदमाश के शेरगढ़ की ओर भागने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शेरगढ़ पुलिस भी बदमाश को पकड़ने के लिए फौरन रवाना हो गई। पुलिस को आता देख बदमाश ने अपनी बाइक कच्ची रोड़ की तरफ दौड़ा दी। जहां बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

ये भी पढ़ें:- हनी ट्रैप गैंग की सरगना गिरफ्तार, कई रईसजादों को बना चुकी है शिकार 

जिसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वो घायल हो गया। इस दौरान पुलिस का एक सिपाही गौरव कुमार भी घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा,जिंदा कारतूस, गंडासा और दो मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वही मुठभेड़ में घायल सिपाही का इलाज सीएचसी बहेड़ी में चल रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें