" लोकतंत्र टुडे "

बाहरवाली के चक्कर में फ़ौजी ने पत्नी को पीटा, सिलाई मशीन से सिल दीं अंगुलियां

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बाहरवाली के चक्कर में फ़ौजी ने पत्नी को पीटा, सिलाई मशीन से सिल दीं अंगुलियां

बरेली। एक फ़ौजी ने बाहरवाली के चक्कर में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी अंगुलियों को सिलाई मशीन से सिल डाला। बाद में उसने उसके भाई को फोन कर उसकी लाश को उठा ले जाने की बात कही। घटना की रिपोर्ट विवाहिता की ओर से अपने पति और सास के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के चौखंडी गांव की नीलम कुमारी का विवाह 23 अप्रैल वर्ष 2021 को तुमड़िया गांव के मुकेश कुमार के साथ हुआ था। मुकेश कुमार आसाम के 281 यूनिट फील्ड असम हाथी गेट जिला उदयपुर में नायक के पद पर तैनात है। वह अपने परिवार के साथ कस्बे के गंगवार कॉलोनी में रहता है। उसके आठ माह का एक पुत्र है। उसकी पत्नी का आरोप है कि पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस कारण वह उसे जान से मारकर उससे शादी करना चाहता है। वह कई बार उस पर जानलेवा हमला कर चुका है। इसमें उसकी मां ऊषा देवी भी उसका साथ देती है। वह 12 मई को छुट्टी लेकर घर आया है। 

ये भी पढ़ेंबरेली में इश्क के भूत से परेशान पुलिस 288 लड़कियों…

आरोप है। कि 21 मई की रात एक बजे उसने उसे जान से मारने की नियत से उसके ऊपर धारदार छुरी से हमला कर दिया। जिससे उसके बाएं हाथ की कलाई कट गयी। उसने उसके दोनों हाथों की अंगुलियों को सिलाई मशीन में लगा कर उसकी अंगुलियों को सिलाई मशीन की सुई से सिला। जिससे उसके हाथ खून से लथपथ हो गए। बाद में उसने उसे जमीन पर गिराकर  उसके प्राइवेट पार्ट पर खूब लातें मारी। उसके बेहोश होने पर उसने उसके भाई लोकेश को फोन कर कहा कि तेरी बहन को मार कर डाल दिया है। अब उसकी लाश को आकर ले जा। तब उसका भाई अपनी पत्नी किरन के साथ वहां आया तो फ़ौजी ने उससे भी धमकाया। घटना की रिपोर्ट नीलम कुमारी की ओर से अपने पति मुकेश कुमार व सास ऊषा देवी के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें