बरेली: बरेली की व्यस्त और भीड़-भाड़ वाली इंदिरा मार्केट में आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में 3 दुकानें आ गईं। आग की खबर से दुकानदारों में भगदड़ मच गई हालांकि सुबह का वक्त होने से उस वक्त मार्केट में भीड़ नहीं थी वरना शाम के समय इस मार्केट में पैर रखने तक की जगह नहीं होती है।
आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से दुकानों में रखे कपड़े जलकर राख हो गए। दुकानदारों ने बताया कि दुकान में लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। दुकानदारों ने आशंका जताते हुए बताया कि शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है।











