" लोकतंत्र टुडे "

बरेली: सपा में फूट, जिला उपाध्यक्ष बोले पार्टी में महिला सप्लाई करने वालों का… 

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बरेली: सपा में फूट, जिला उपाध्यक्ष बोले पार्टी में महिला सप्लाई करने वालों का... 

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान जनसभा की। इस जनसभा के बाद से बरेली में सपा में फूट पड़ती नजर आ रही है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि पार्टी में दलालों, मक्कारो, चापलूसों और महिला सप्लाई करने वालो का बोल बाला है।

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हैदर अली ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि बरेली समाजवादी पार्टी में दलालों, मक्कारो, चापलूसों और महिला सप्लाई करने वालो का बोल बाला है। उन्होंने कहा कि आज सपा में मुसलमानों का खुलकर अपमान हो रहा है। जहां एक ओर मुस्लिम अपनी जान देने को तैयार रहता है वहीं बरेली के एक बड़े पदाधिकारी मुस्लिमों का अपमान कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष ने टिकट बेचने, महिलाओं का अपमान करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

उन्होंने कहा कि बरेली के एक नेता को प्रदेश में पद दिया गया। उसकी पत्नी के पार्टी के एक पूर्व एमएलसी रहे से घनिष्ठ संबंध है। इस कारण अयोग्य व्यक्ति को पद मिलते जा रहे हैं। आरोप है कि बरेली के नेता मुस्लिमों के पास वोट मांगने में शर्म महसूस कर रहे हैं। आज हद हो गई जब सभा के मुख्य बैनर पर स्तरहीन लोगो के फोटो थे, पर आजम खान साहब का फोटो नही था। उन्होने कहा कि मैने पिछले पंद्रह बरसों से पार्टी के लिए सड़को पर संघर्ष किया और आज मुझ जैसे कार्यकर्ता को मंच पर जगह नही देना मुस्लिमो के अपमान की एक कड़ी है। कहा कि मैं पार्टी में था हूं और रहूंगा पर दलालों, भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों, महिलाओं के सौदागरों के विरुद्ध पार्टी में जंग करता रहुगा। जानकारों की मानें तो सपा में चल रही फूट का भाजपा को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंBareilly News: रिश्वत लेने के मामले में बिजली विभाग का एसडीई निलंबित, कटा कनेक्शन जोड़ने का था मामला

Leave a Comment

और पढ़ें