" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly: हादसे का वीडियो रिकार्ड ट्रैक्टर से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Bareilly: हादसे का वीडियो रिकार्ड ट्रैक्टर से टकराई बाइक, उड़े परखच्चे

बरेली। मीरगंज क्षेत्र के धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक उछलकर काफी दूर जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। हादसे का वीडियो रिकार्ड हो गया।

शाही क्षेत्र के बसई गांव निवासी लाखन गंगवार शनिवार शाम अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे तभी शीशगढ़ की तरफ तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहा युवक ट्रैक्टर से टकरा गया। बाइक सवार रोवेश देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव नगला का निवासी है। वह गलत दिशा में बाइक लेकर आ रहा था।

ये भी पढ़ें- Weather: बरेली व आसपास के जिलों में येलो अलर्ट, आंधी-बारिश की संभावना

ये भी पढ़ेंBareilly: मौलाना का सड़क पर नंगा कर, नसबंदी कराने का वीडियो वायरल

रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चालक रोवेश गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी वे लोग अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने बाइक को दुनका पुलिस चैकी पर खड़ा करा लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें