" लोकतंत्र टुडे "

जयनारायण विद्या मंदिर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती 

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

जयनारायण विद्या मंदिर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

बरेली। भारत विकास परिषद की ओर से जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं शिक्षाओं पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।  

स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद रुहेलखण्ड पूर्वी प्रांत के प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी ने बताया कि किसी भी देश का बेहतर विकास उस देश के समर्पित-कर्मठ-अनुशासित युवाओं के ऊपर ही निर्भर करता है। भारत युवा आबादी वाला देश है और देश की तरक्की यहां के युवाओं पर ही निर्भर है। इसलिए देश के युवाओं के सही मार्गदर्शन के लिए स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई जाती है। युवा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरित हों और देश की तरक्की में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रोहिलखंड पूर्व प्रांत अध्यक्ष संजीव जॉली, पांचाल नगरी शाखा से सचिव संजय नेगी, संरक्षक हर्षवर्धन विज, पंकज सिंह आदि ने भी प्रेरणादायक उपयोगी विचार व्यक्त करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया और प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

Leave a Comment

और पढ़ें