Monday, July 21, 2025

कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर नन्हें लंगड़ा पर चला पिट एनडीपीएस का हंटर

फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस प्रशासन ने कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर नन्हें लंगड़ा पर पिट एनडीपीएस की कार्रवाई की है। ड्रग्स माफिया नन्हें लंगड़ा ने प्रशासन द्वारा की गई पिट एनडीपीएस की कार्रवाई के विरुद्ध शासन से अपील की थी मगर शासन ने उसकी अपील को खारिज करते हुए पिट एनडीपीएस की कार्रवाई को बरकरार रखा है। अब वह साल भर तक जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।                          

फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 निवासी स्मैक ड्रग्स तस्कर नन्हें लंगड़ा उर्फ रियासत स्मैक का बड़ा तस्कर है। उसे ड्रग्स माफिया घोषित किया जा चुका है। फतेहगंज पश्चिमी और फरीदपुर के दो मुकदमों में वांछित होने के चलते 24 नवंबर को वह गुपचुप तरीके से कोर्ट में सिलेंडर हो गया था। इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने उसे कस्टडी डिमांड पर लिया। लेकिन इस दौरान कोई बरामदगी नहीं हो सकी। मगर इसी बीच पुलिस ने पैरवी कर उसे पिट एनडीपीएस (प्रिवेंशन ऑफ़ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रापिक सब्सटेंसेंज) में निरुद्ध करा दिया। नन्हे लंगड़ा को इसका आदेश जेल में तामील भी करवा दिया गया। इस कार्रवाई के विरुद्ध 15 दिसंबर 2023 को उसने शासन में अपील की थी। मगर पुलिस की पैरवी के चलते 2 जनवरी 2024 को अपील खारिज कर दी गई।                                        

अब एक साल तक नहीं हो सकेगी जमानत                    

शासन से स्मैक तस्कर नन्हें लंगड़ा की अपील खारिज होने के बाद अब उसकी एक साल तक जमानत नहीं हो सकेगी। अब पांच जनवरी 2023 को जेल में तामील कराए गए पिट एनडीपीएस के आदेश के बाद एक साल बाद तक वह जमानत के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा और उसे पूरा साल जेल में ही बिताना होगा।                  

2007 से है तस्करी में लिप्त, 10 मुकदमे दर्ज

स्मैक तस्कर नन्हें लंगड़ा 2007 से स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त है। यूपी के साथ ही उत्तराखंड, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में उसका नेटवर्क है। थाना फतेहगंज पश्चिमी में एनडीपीएस और गैंगस्टर समेत उस पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।                    

चेयरमैन पति कल्लू डॉन पर भी हो चुकी है पिट की कार्रवाई

कुछ समय पहले पुलिस प्रशासन ने फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन पति कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर कल्लू डॉन पर भी एनडीपीएस के तहत पिट की कार्रवाई की थी। कल्लू डॉन पर भी कई थानों में एनडीपीएस और अन्य मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी दिनों से जेल में बंद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles