" लोकतंत्र टुडे "

भगवान के दरबार में निमंत्रण की जरूरत नहीं : अजय राय

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बरेली। बरेली में कांग्रेस पार्टी ने दूसरे दिन शनिवार को यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जिसमें सैकड़ों कांग्रेसीे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वनारस के बाद अयोध्या में भी मार्केटिंग की जा रही है। भगवान राम में सभी की आस्था है और भगवान के दरबार में निमंत्रण की जरूरत नहीं होती। जिसका बुलावा होता है वह खुद चला जाता है ।

ये भी पढ़ेंकांग्रेस की यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा का मीरगंज में हुआ भव्य स्वागत


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपना कार्यक्रम कर रही है और निमंत्रण भेज रही है। उन्होने कहा कि हम सभी धार्मिक और आस्थावान हैं। भगवान के घर में निमंत्रण की कोई बात नहीं होती है। भगवान जिसे बुलाते है वह दर्शन करता है। अजय राय ने कहा कि यह यात्रा 20 तारीख को सहारनपुर से चली है 6 जनवरी को यात्रा का लखनऊ में समापन होगा। कहा कि इस यात्रा का मकसद आम आदमी, किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं का उत्पीड़न और अत्याचार हो रहा है। निश्चित तौर पर यह जनता को बताना है ।

Leave a Comment

और पढ़ें