" लोकतंत्र टुडे "

सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती

फतेहगंज पश्चिमी।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती ब्लाक सभागार में सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। बरेली से आए भाजपा जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा  ने अटल जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर, माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और बरेली जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न वाजपेई जी के जीवन-संघर्षों और आदर्शों-सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वाजपेई जी एक अच्छे प्रधानमंत्री, लेखक, कवि, पत्रकार सभी कुछ थे। वर्तमान भाजपा सरकारें उनके बताए रास्ते का ही अनुसरण कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली धारा 370 को हटाने और अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण के अटल- आडवाणी के सपने को सच कर दिखाया है। अटल जी की सरकार में पूरे देश में स्वर्णिम चतुर्भुज के नाम से फोरलेन हाईवेज का जाल बिछा था।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी आज वही काम कर रहे हैं और मोदी सरकार में भारत विकसित देश बनने की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है। पूरी दुनिया की नजरें आज हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ते भारत पर ही टिकी है। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की करनी और कथनी में कोई फर्क नहीं है।

आज हर एक भारतवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, आशीष अग्रवाल, सौरभ पाठक, नरोत्तम मौर्या, जोगेन्द्र सिंह, कुलदीप गंगवार, जितेंद्र सिंह, ठाकुर संजीव सिंह सभासद, हरीश गंगवार कातिब,अबोध सिंह, महेंद्र पाल शर्मा सभासद, राम सिंह फौजी, सनी सिंह, कन्हैया लाल, अंशुल सक्सेना, प्रेम कोरी,दीनानाथ श्रीवास्तव,अमित साहू, फूलसिंह कातिब,लोकपाल, आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संजीव शर्मा ने किया

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें