" लोकतंत्र टुडे "

ठंड में बिना नहाए छात्रों को प्रिंसिपल ने कॉलेज में नहलाया, वीडियो वायरल

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

ठंड में बिना नहाए छात्रों को प्रिंसिपल ने कॉलेज में नहलाया, वीडियो वायरल

बरेली। फरीदपुर के एक इंटर कॉलेज के 5 छात्र बिना नहाए कॉलेज आ गये थे। जिस पर कॉलेज के प्रिंसिपल भड़क उठे और परिसर में लगे ट्यूबवेल पर ले जाकर उनको नहलवाया और खुद ही कॉलेज में ही नलवाने का यह वीडियो एक ग्रुप पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


फरीदपुर के इंटर कॉलेज के 5 छात्र बिना नहाए कॉलेज पहुंचे थे। जिसकी जानकारी होने पर कॉलेज के प्रिंसिपल ने स्कूल के ही अंदर लगे ट्यूबवेल के टैंक में बच्चों को नहलवा दिया। वीडियो में बार-बार बच्चों से पूछा जा रहा है कि अब सुबह नहा के आओगे, जिसके जवाब में मासूम बच्चे यस सर! यस सर! कह रहे हैं। ठंड में ठिठुर रहे बच्चों की प्रिंसिपल ने ही स्वयं वीडियो बनाई और दोबारा नहाकर आने की हिदायत दी। यह वीडियो स्वयं ही अपने ग्रुप में डाल दी, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Leave a Comment

और पढ़ें