फतेहगंज पश्चिमी। अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का शनिवार को रामपुर जाते वक्त मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के सतुइया टोल प्लाजा पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जी-जान से जुटने एवं अपनी-अपनी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। कहा- उत्तर प्रदेश में हम 80 की 80 सीट जीतने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। स्वागत करने वालों में मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मंच) डॉक्टर इरशाद अहमद, प्रमुख समाजसेवी-युवा नेता इमरान अहमद अंसारी, शकील अहमद, मुनाजिर अंसारी, अफसार अहमद, इस्लाम हुसैन, कर्ण गंगवार, जीएल गंगवार, जितेंद्र गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे।











