मीरगंज। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती आज समाजवादी पार्टी कार्यालय मीरगंज पर धूमधाम से मनाई गई। नेताजी के जन्मदिन पर उनके अनुयायियों ने केक काटा और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं और समर्पित मतदाताओं के सहयोग से केंद्र में भाजपा सरकार का अंत कर इंडिया गठबंधन की सरकार पूरी दमदारी से बनवाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में सपा मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, अफजल खान, अंजुम वारसी, रामप्रसाद यादव, वीरेंद्र यादव, देवेश गंगवार, शिवम सक्सेना और बहुत सी महिलाएं भी शामिल हुईं।
ये भी पढ़े – धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व











