" लोकतंत्र टुडे "

दीप जलाकर देश की एकता-अखंडता की प्रार्थना की

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

दीपदान कार्यक्रम

बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बरेली के तत्वावधान में दीपावली के उपलक्ष्य में सोमवार को सिविल लाइंस स्थित भारत माता की भव्य मूर्ति पर दीप जलाकर देश की एकता-अखंडता और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। दीपदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण बंधुओं ने भाग लिया। सामूहिक रूप से दीप जलाने के बाद महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवानंद शास्त्री के नेतृत्व में धन-ऐश्वर्य की देवी महालक्ष्मी और भारत माता की महाआरती की गई और देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय महामंत्री विशाल शर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि हर पर्व पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा भारत माता की मूर्ति या अमर शहीद की प्रतिमा के समक्ष महा आरती का कार्यक्रम करती है। कार्यक्रम में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रवीण शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर तिवारी, डॉक्टर योगेश्वर शर्मा, मुकेश पांडे समेत बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे। पुजारी यशपाल ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें