" लोकतंत्र टुडे "

मोदी सरकार में महिलाओं को मिल रहा है पूरा सम्मान: संतोष गंगवार

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

मोदी सरकार में महिलाओं को मिल रहा है पूरा सम्मान: संतोष गंगवार

बरेली। भाजपा के सिविल लाइंस कार्यालय पर रविवार को शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।

बन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मोदी सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, फ्री सिलाई मशीन जैसी तमाम योजनाओं  का लाभ उठाकर हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा महिलाओं को बंपर नौकरियां भाजपा सरकार में दी गई हैं।

मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत आस्था अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार में 33% आरक्षण महिलाओं को मिला है और अबकी बार भाजपा 400 के पार। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी  योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष नीलम जेठा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सांसद संतोष कुमार और सौभाग्यवती गंगवार ने एनजीओ और पार्षद महिलाओं को सम्मानित किया‌।

ये भी पढ़ेंविधायक डीसी वर्मा ने फतेहगंज पश्चिमी ईओ पर लगाए गंभीर आरोप

बैठक में प्रमुख रूप से  जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, लोकसभा संयोजक राजकुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वाति कुमार, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा निवोदिता श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा रंजना सोलंकी, डॉ. तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, अजय सक्सेना,नीलम जेठा, बंटी ठाकुर,शीतल गुलाटी, शशि सक्सेना, सुधा सक्सेना, पूनम, बिंदु सक्सेना, अर्चना अग्निहोत्री, सन्नो वर्मा, गुरप्रीत, सीमा, प्रियंका गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें