" लोकतंत्र टुडे "

उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में हिमस्खलन का अलर्ट

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में हिम स्खलन का अलर्ट

उत्तरकाशी/देहरादून :  डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) की ओर से गुरुवार को उत्तरकाशी समेत उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में  अगले 24 घंटे में हिमस्खलन (avalanche) का अलर्ट जारी किया गया है। डीजीआरई) की ताजा प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पर्वतीय जिलों में गुरुवार को भी मौसम बदला हुआ ही रहेगा। उत्तरकाशी के साथ ही रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी भारी हिम स्खलन avalanche हो सकता है। खतरे को भांपते हुए इन इलाकों के पहाड़ी मोटर मार्गों पर चलने वाले वाहन चालकों और आसपास बसे गांवों के लोगों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के बीच गुनगुनी धूप

उधर, राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में गुरुवार को दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। मौसम विभाग ने आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताए हैं। मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क ही रहेगा। रात में जरूर हल्की ठंड पड़ेगी।

कहां कैसा है मौसम?

उत्तरकाशी में मौसम साफ, खिली चटक धूप।

मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में गुरुवार को मौसम साफ है। चटक धूप खिली हुई है।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी चटख धूप खिली है।

हालांकि बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है।

ये भी पढ़ेंपप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Leave a Comment

और पढ़ें