" लोकतंत्र टुडे "

मांग पूरी न होने पर भड़का दूल्हा, तमंचा निकाल जमकर की मारपीट

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बरेली।  सिरौली में निकाह से पहले दहेज को लेकर बवाल हो गया। दहेज में मोटरसाइकिल, कूलर, वॉशिंग मशीन के साथ कोट-पैंट न मिलने पर दूल्हा भड़क गया। जिसके चलते घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा बरात वापस लेकर चला गया। लड़की पक्ष ने पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।


सिरौली कस्बा निवासी युवती का निकाह रामपुर के शाहाबाद के युवक से तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दूल्हा बरात लेकर आया। लड़की पक्ष ने बरात का स्वागत किया। दावत खाने के बाद बरात के लोग निकाह में मिलने वाला सामान देखने पहुंचे तो वहां मोटरसाइकिल, वॉशिंग मशीन और कोट पैंट आदि सामान नहीं था। बरातियों ने इस बारे में दूल्हे को बताया। आरोप है कि दूल्हा दहेज में कोट पैंट समेत मोटरसाइकिल, कूलर, वॉशिंग मशीन की मांग करने लगा। लड़की पक्ष के मुताबिक निकाह तय करते वक्त दहेज में ये सामान देने बात नहीं हुई थी और न ही बिचैलिये ने इस बारे में उन्हें बताया। इसके बाद दहेज को लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए और मारपीट हो गई।
दुल्हन की मां ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने दहेज की मांग को लेकर बवाल किया। उसने बरातियों संग मिलकर लड़की पक्ष की महिलाओं से मारपीट की। दूल्हे ने तमंचा निकाल लिया। मारपीट के बाद वह बरात वापस लेकर चला गया। लड़की पक्ष ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें