बरेली। आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान है। किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए सर्द रात में खेत में जाकर चैकीदारी करना पड़ रही है। इन समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सौंपा और समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान रातभर जाग कर अपने खेतों की रखवाली करते हैं, फिर भी फसल नहीं बच पाती है। जबकि किसान ऋण लेकर फसल बुवाई व खाद्य-पानी की व्यवस्था करता है और लास्ट में उसके हाथ फसल की उपज नहीं आती। किसान बैंको का ऋण चुकता नहीं कर पाता है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं को पकड़वाकर कहीं सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, जिससे किसानों की फसल को बचाया जा सके।
इन गांवों में हैं हजारों आवारा पशु
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि बरेली में आवारा पशुओं का आंतक मचा हुआ है, जिसमें मुख्य रूप से तहसील फरीदपुर की ग्राम पंचायत ओषढ़, करनपुर, रजनापुर, सितारगंज, नवादा बिल्संडी, चैडेरा, भवनपुर न्यामतुल्ला, सिसैया मगनपुर में 1000 आवारा पशु हैं। अन्नदाताओं के खेत को चैपट कर जाते हैं और फसलें बरबाद कर देते हैं।












1 thought on “बरेली में आवारा पशुओं के आतंक से किसान परेशान, सौंपा ज्ञापन”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/es-AR/register?ref=UT2YTZSU