बरेली। चौपुला रोड पर स्थित रोटरी भवन में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए एक सभा की गई, जिसमें पूर्व प्रदेश सचिव एवं जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा, महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह के साथ ही बदायूं महानगर कोऑर्डिनेटर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, बदायूं कोऑर्डिनेटर पूर्व महापौर प्रत्याशी डॉ. केबी त्रिपाठी, शाहजहांपुर कोऑर्डिनेटर इलियास अंसारी, पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की। संचालन निवर्तमान जिला महासचिव राजन उपाध्याय ने किया। धन्यवाद एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे ने की।
यह भी पढ़ें- Power Corporation : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अधिशासी अभियंता महावीर सिंह निलंबित
कार्यक्रम में जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा ने कहा कि 100 दिनों का संगठन सृजन अभियान हाईकमान की ओर से जारी किया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक और तहसील में कांग्रेस पार्टी की सभाएं की जाएगी और इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा।

महानगर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड कमेटी घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियां बताएंगी। इसी अभियान से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू हो जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान, संगठन की मजबूती की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके माध्यम से संगठन को गति दी जाएगी। राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसको पूरी ईमानदारी के साथ चलाएंगे।
यह भी पढ़ें- Exclusive : Power Corporation के रंगीन मिजाज अधिशासी अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ कर रहे इलू-इलू
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने AICC के सभी जनरल सेक्रेटरी, इंचार्ज और हमारे फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्षों के साथ एक बैठक की।
इस बैठक में अहमदाबाद में पारित प्रस्ताव न्याय पथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष पर चर्चा हुई।
राहुल गांधी जी ने गुजरात में ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत… pic.twitter.com/rtuXE997rt
— Congress (@INCIndia) April 19, 2025
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा की महानगर के प्रत्येक वार्ड में संगठन खड़ा किया जा रहा है उसी के माध्यम से हम इस पूरे अभियान को पूरे महानगर क्षेत्र में कई जोन में बाट कर चलाएंगे और प्रत्येक दिन अलग-अलग वार्डों में छोटी-छोटी सभाएं की जाएगी ।
पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान जिला और शहर अध्यक्षों की परीक्षा भी है। उनको यह साबित करना है कि वह पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य कर रहे हैं। इस अभियान के ऊपर हाईकमान की नजर लगातार बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- Power Corporation: चढ़ावा चढ़ाकर बचे वरना मरोड़ दी जाती गर्दन
सृजन अभियान कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मीरगंज विधानसभा प्रत्याशी इलियास अंसारी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन, राजन उपाध्याय, जिया उर रहमान, रमेश चंद श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय, मोबिन अंसारी एडवोकेट, तबरेज खान, मनोज शर्मा, अर्चना शर्मा, नजमी खान जोया, पार्षद जहीरूद्दीन मुन्ना, अकरम खान, सैयद सफदर अली, धीरज दीक्षित, शाकिर सकलैनी, सतीश सैनी, रामभरोसे लाल मौसम, महेंद्र पाल गंगवार, विकास रस्तोगी, तीरथ मधुकर, सतीश चंद्र, विनोद कुमार, प्रवीण मिश्रा, डॉक्टर सरताज हुसैन, रवि मार्टिन, योगेश जायसवाल, रियाजुल प्रधान, युसूफ नन्हे, अखिलेश अग्रवाल, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आबिद हुसैन अंसारी आदि मौजूद रहे।