" लोकतंत्र टुडे "

शेरगढ़ ब्लॉक में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

शेरगढ़ ब्लॉक सभागार में आयोजित चुनाव प्रक्रिया

शेरगढ़। ब्लॉक सभागार शेरगढ़ में सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की शेरगढ़ इकाई का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी चुनाव अधिकारी रनवीर सिंह पटेल ने निभाई।

चुनाव में सभी पदों पर एकल नामांकन प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नरेश भारती को ब्लॉक अध्यक्ष, रामौतार दिवाकर को महामंत्री, नरेश पाल को कोषाध्यक्ष तथा शेर सिंह को ऑडिटर चुना गया।

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष नरेश भारती ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी साथियों को साथ लेकर पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कार्य किया जाएगा तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामलाल कश्यप, महेश चंद्र वाल्मीकि, महामंत्री गंगाचरण कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश मौर्य सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें