" लोकतंत्र टुडे "

पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

बरेली। अंतर्जातीय प्रेम विवाह कर मीडिया की सुर्खियां बटोरने वाली बिथरी के तत्कालीन भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की लाड़ली बिटिया साक्षी मिश्रा का अब चार साल बाद अपने ससुराल वालों से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने एसएसपी को अर्जी देकर अपने ससुरालियों पर दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप लगाया है।

ज्ञात रहे कि तकरीबन चार साल पहले बिथरी चैनपुर के तत्कालीन भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी अजितेश कुमार से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था।

ये भी पढ़ेंरिटायर्ड आईपीएस किराएदार के मासूम बच्चे संग करता था मुंह काला

बुधवार को साक्षी ने एसएसपी बरेली को शिकायतीपत्र देकर बताया कि शादी के कुछ समय तक तो ससुरालियों का व्यवहार अच्छा रहा। ससुरालीजन कहते थे कि अभी उसके विधायक पिता फिलहाल भले ही अंतरजातीय विवाह से खफा हैं लेकिन कुछ दिन बाद नाराजगी खत्म होने पर साक्षी को उनकी चल-अचल संपत्ति भी मिल जाएगी। हालांकि जब विधायक पिता ने काफी समय तक बेटी से बात नहीं की तो सौतेली सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। 

दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग

आरोप है कि जब साक्षी 8 माह की गर्भवती थी तो उसे ताने दिए जाने लगे कि उसके पिता अब विधायक नहीं हैं, इसलिए वह उनका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। साक्षी ने आरोप लगाया है कि 18 फरवरी को जब उसके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए थे तो उसके ससुरालियों ने कार और 10 लाख रुपए की डिमांड की। साक्षी ने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। 19 फरवरी 2024 को साक्षी ने इज्जतनगर थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर भी दी लेकिन तीन दिन में भी कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को उसने पति अजितेश संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

ससुराल वाले बच्चे को बताते हैं नाजायज, जेठ की बुरी नीयत

साक्षी मिश्रा का आरोप है कि ससुराल वाले उसके दुधमुंहे बच्चे को भी नाजायज बताते हैं। उसने अपने जेठ पर उस पर गलत नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। साक्षी ने शिकायती पत्र में अपने ससुर, सौतेली सास, जेठ-जेठानी और ननद को आरोपी बनाते हुए इन सबके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

नहीं रहे आवाज की दुनिया के जादूगर बिनाका गीत माला वाले अमीन सयानी

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मंत्री दे रहे वार्ता का न्यौता

इंडो-चीन बॉर्डर के पास ग्लेशियर टूटा, तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद

अब शुक्लागंज में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक

मीलों में फैले रबड़ फैक्ट्री फील्ड को ही बना डाला लाल मिर्च का डंपिंग ग्राउंड

एसएसपी ऑफिस में पुलिस कर्मियों को खिलाई गई दवाई, जानिये वजह

Leave a Comment

और पढ़ें