" लोकतंत्र टुडे "

बदमाशों ने शोर मचा रहे किसान को मारी गोली, मौत

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बदमाशों ने शोर मचा रहे किसान को मारी गोली, मौत

बरेली। नवाबगंज के हरदुआ गौटियां गांव में सोमवार देर रात चोरी करने आए बदमाशों को देखकर शोर मचा रहे एक बुजुर्ग की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान और एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सोमवार रात गांव के वीरेंद्र पाल (65) अपनी पशुशाला में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पशुशाला के पास से तीन बदमाश गुजरे। आहट होने पर वीरेंद्र पाल की नींद खुल गई। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बताया कि गांव में चोर घूम रहे हैं। इसके बाद वह अपने खेत की ओर चल दिए। गांव के पास वीरेंद्र के खेत में सोलर पैनल लगा हुआ है। किसान को लगा कि शायद चोर उनका सोलर पैनल चुराने आए हैं। वीरेंद्र खेत के पास पहुंचे ही थे। वहां कुछ दूरी पर तीनों बदमाश खड़े दिखाई दिए। वीरेंद्र ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। वीरेंद्र के सीने में एक गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फायरिंग से ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल पर पहुंचे। वहां वीरेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।
मौके पर एसएसपी और एसपी ग्रामीण ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा। मृतक के बेटे गोपाल ने थाने में तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा ने बताया कि वीरेंद्र की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें