" लोकतंत्र टुडे "

पुलिस वर्दी में खिला प्यार, दो आईपीएस अधिकारी …

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बरेली। पुलिस की सख्त वर्दी के पीछे छिपी एक खूबसूरत कहानी अब शादी के मुकाम तक पहुंचने जा रही है। बरेली में तैनात एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगा।
जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारियों की मुलाकात गोरखपुर में तैनाती के दौरान हुई थी। ड्यूटी के बीच शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे एक गहरे रिश्ते में बदल गई। समय के साथ यह रिश्ता दोनों परिवारों तक पहुंचा और फिर परिवारों की सहमति से शादी का फैसला लिया गया।

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी विवाह की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी औपचारिक रस्में शुरू नहीं हुई हैं। माह के अंत में संभल में पारिवारिक कार्यक्रम होंगे, जिसके बाद मुख्य विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा, जो कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जनपद है।

अंशिका वर्मा वर्ष 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दोनों की शादी की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे और परिचितों में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें