" लोकतंत्र टुडे "

बहेड़ी में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले दंगाइयों की जगह जहन्नुम में

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बहेड़ी में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बोले दंगाइयों की जगह जहन्नुम में

बरेलीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीलीभीत लोकसभा सीट से जुड़ी बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारा में दंगा हुआ करते थे। भाजपा सरकार में बीते सात वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ और न कर्फयू लगा। उन्होंने कहा कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले यह भी जानते हैं कि वह जेल बाद में जाएंगे, पहले जहन्नुम के रास्ते उसके लिए तैयार हैं। बोले अगर किसी ने भूमाफिया बनकर गरीब की या सार्वजनिक जमीन पर कब्जा किया है तो ब्याज सहित उसकी वसूली होगी। फिर उनकी संपत्ति पर गरीबों के लिए आवास बनाएंगे, जैसा प्रयागराज में किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, समृद्धि से लेकर प्रदेश और देश में हुए विकास गिनाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता के जयकारे के साथ जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मां दुर्गा और काली माता के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि देश में आतंकवाद की समस्या का समाधान धारा 370 समाप्त होने के साथ ही हो गया है। आज भारत का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में जाकर जमीन खरीद सकता है। कांग्रेस ने इससे वंचित किया था। उन्होंने कहा कि देश के अंदर नक्सलवाद समस्या का समाधान हुआ है। माफिया गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं। सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर सियासी वार किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलीला मैदान समेत बहेड़ी में जहां भी अवैध कब्जा किए गए हैं। उनसे कब्जा छुड़वाकर वसूली की जाएगी। प्रयागराज की तरह बहेड़ी में भी गरीबों को आवास दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंपीलीभीत चुनाव: वरुण गांधी के मुद्दे को भुनाते दिखे अखिलेश यादव, जितिन प्रसाद पर भी निशाना

ये भी पढ़ेंBareilly : मेंटिनेंस में खेल, 18 दिन में 41 रोडवेज बसें फेल

 मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक व्यक्ति जितिन प्रसाद बनकर घर-घर जाकर कमल खिलाने का काम करेगा। योगी ने कहा कि जब एक जैसी सरकारें होती हैं। अच्छे लोग चुनकर जाते हैं तो उसका परिणाम भी अच्छा होता है। मुख्यमंत्री ने सिखों को बैशाखी की बधाई दी। किसानों को लेकर कहा कि कठिन परिश्रम कर देश के लोगों का पेट भरने का काम करते हैं। उन्होंने बहेड़ी को इतिहास के परिवर्तन की धरती बताया।

माफिया बेंच रहे सब्जी

विपक्षी पार्टियों पर जोरदार प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा के समय में चारों तरफ दंगे होते थे। आज माफिया गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे हैं और सब्जी बेच रहे हैं। यही बोल रहे हैं कि बस जान बख्श दो। कुछ लोग पहले ही अपने कर्मों की सजा पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जहन्नुम की भीख मांग रहे हैं।

अयोध्या की तर्ज पर होगा बहेड़ी का विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सब नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। नया भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा और 140 करोड़ लोगों को सुरक्षित करना जानता है। नए भारत में विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। विकास भी है तो विरासत और आस्था का सम्मान भी है। उन्हांने कहा अयोध्या की तर्ज पर बहेड़ी का विकास किया जायेगा। रेलवे फ्लाईओवर, बहेड़ी का कायाकल्प किया जाएगा मेगा फूडपार्क बन रहा है। बहेड़ी इतिहास के परिवर्तन की धरती है। भाजपा के पीलीभीत लोकसभा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर बहेड़ी का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

जनता के आशीर्वाद से 40 साल की नेतागीरी

बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि जनता के प्यार और आशीर्वाद से वह 40 साल से यहां नेतागीरी करते आ रहे हैं। उन्होंने जितिन प्रसाद के लिए जनता से समर्थन की अपील की। इस मौके पर प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान, वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, गुलशन आनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी थे।

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें