" लोकतंत्र टुडे "

क्योलड़िया में नमाज अदा करने जा रहे मुतावल्ली को सांड़ ने पटका, मौत

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बरेली। क्योलड़िया में नमाज अदा करने मस्जिद जा रहे मुतावल्ली को सांड़ ने पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया। उन्हें बचाने आए लोगों को सांड़ ने दौड़ा दिया। गिरने से दो लोगों के चोट लग गई। इस दौरान हंगामा हो गया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह सांड़ को बांधकर आला अधिकारियों को सूचना दी।

ये भी पढ़ेंआंवला में कुत्तों के पिल्लों को पिलाई शराब वीडियो वायरल


क्योलड़िया थाना क्षेत्र के नूरी मस्जिद के हाजी मुतावल्ली मेहंदी हसन शनिवार को फजर की नमाज के लिए मस्जिद जा रहे थे। रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गए। मेहंदी हसन ने भागने की कोशिश की, लेकिन तब तक सांड़ ने उन्हें पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। यह देख उन्हें बचाने आए ग्रामीणों पर भी सांड़ ने हमला करने की कोशिश की, ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

Leave a Comment

और पढ़ें