" लोकतंत्र टुडे "

IZZATNAGAR : मानस की चौपाइयों के साथ एनई रेलवे मैंस कांग्रेस के कार्यालय का शुभारंभ

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

IZZATNAGAR: NE Railway Mans Congress

IZZATNAGAR BAREILLY । पूर्वोत्तर रेलवे की नवनिर्वाचित ट्रेड यूनियन एनई रेलवे मैंस कांग्रेस (NRMC) को आखिरकार कार्यालय मिल गया। इज्जतनगर मंडल के नवीनीकृत प्रेम कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को मानस सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ. बृजेश यादव ने किया। इस दौरान सुन्दर कांड के संगीतमय वाचन के साथ भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें :- रंगीन मिजाज अधिशासी अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ कर रहे इलू-इलू

सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुआ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ लगभग 11:30 बजे पूर्ण हुआ। इसके बाद हवन और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, यांत्रिक कारखाना, लोको शेड और मंडल के तमाम कर्मचारियों, यूनियन कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान केंद्रीय पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। यूनियन कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों का आवंटन किया गया। सभा की अध्यक्षता एनई रेलवे मैंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दूबे ने की और संचालन मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने किया।
सभा में एनई रेलवे मैंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, महामंत्री अब्दुल शेख, इज्जतनगर मंडल संरक्षक विवेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, कारखाना मंडल संरक्षक संतोष यादव, अध्यक्ष अनवारूल हसन, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जयेंद्र शेखर गुप्ता, राजेश दीक्षित, दिनेश उपाध्याय, दिनेश यादव, विनय गुप्ता, मनोज यादव, अब्दुल इकरार, मोहित भदौरिया, विलियम रिचर्ड, अफरोज, अनिल शर्मा, प्रमोद यादव, आलोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, वीरेंद्र कटियार, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें