" लोकतंत्र टुडे "

कोहनी से हाथ कटे हैं तो मुफ्त लगवाएं अमेरिकी कृत्रिम हैंड

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

कोहनी से हाथ कटे हैं तो मुफ्त लगवाएं अमेरिकी कृत्रिम हैंड

पीलीभीत। स्वयंसेवी संस्था निशक्तजन सेवा संस्थान, पीलीभीत के सौजन्य से ऐसे दिव्यांगजनों, जिनके हाथ कोहनी के नीचे कम से कम 4 इंच जगह छोड़कर कटे हुए हैं, को अमेरिकन प्रोस्थेटिक एलएन 4 वर्किंग हैंड मुफ्त लगवाएं जाएंगे। इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठाने के लिए पात्र दिव्यांगजन संस्था के सचिव अनिल कमल के मोबाइल नंबर 9897895585 पर अपना रजिस्ट्रेशन 28 मई 2024 तक अनिवार्य रूप से करवा लें।

संस्था के अध्यक्ष अमृतलाल और सचिव अनिल कमल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया है कि दिव्यांगजनों के कोहनी के आगे से कटे हाथ की जगह अमेरिकी कृत्रिम हाथ मुफ्त लगवाने के लिए एक कैंप 2 जून 2024 रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 तक रोटरी सामुदायिक केंद्र, ग्राम चिमनी, सीतापुर रोड, लखीमपुर खीरी में आयोजित किया जाएगा। अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों से मुफ्त पंजीकरण करवाकर सुविधा का नि:शुल्क लाभ उठाने का आग्रह किया गया है। संस्था पहले भी ऐसे ही कैंप में कोहनी से कटे हाथ वाले दिव्यांगजनों के मुफ्त अमेरिकन हैंड लगवा चुकी है।

ये भी पढ़ेंबरेली में भाजपा की नैया को पार लगा पाएंगे नए खिवैया छत्रपाल गंगवार?    

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें