" लोकतंत्र टुडे "

यूपी का Goa Beach: जहां समुद्र तट के साथ मिलेगा जंगल का मजा, प्राकृतिक सौंदर्य भी भर देगा रोमांच

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Pilibhit Tiger Reserve Chuka Beach, Goa Beach

UP News : अगर आप यूपी में रहते हैं और Goa Beach का आनंद लेना चाहते हैं तो Pilibhit Tiger Reserve (पीटीआर) जा सकते हैं। यहां के जंगल में न सिर्फ आपको बाघ देखने को मिलेंगे बल्कि प्राकृति के खूबसूरत नजारे भी। यहां के महोफ रेंज के जंगल और शारदा डैम के किनारे स्थित Chuka Beach सैलानियों को गोवा का एहसास दिलाता है। हर साल हजारों सैलानी पीटीआर में जंगल सफारी करके प्राकृतिक की सुंदरता का आनंद लेते हैं।

Pilibhit Tiger Reserve Chuka Beach
Photo Credit- Pilibhit Tiger Reserve

पीलीभीत जिला यूपी और उत्तराखंड के बार्डर पर स्थित है, इसकी सीमा नेपाल से भी लगी है। चूका बीच पीलीभीत जिला मुख्यालय से करीब 51 किलोमीटर दूर है। शारदा नदी के किराने जलाशय के पास स्थित है, इसके चारों ओर घना जंगल है। Chuka Beach पर सैलानियों के ठहरने के लिए बांस और थारू झोपड़ियां है। यहां वोटिंग और जंगल सफारी की सुविधा भी उपलब्ध हैं। पर्यटन स्थल पर निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है इसलिए वन विभाग की ओर से जंगल सफारी की व्यवस्था की गई है। एक वाहन में अधिकतम छह लोग सफारी कर सकते हैं।

Pilibhit Tiger Reserve Chuka Beach
Photo Credit – Pilibhit Tiger Reserve

Pilibhit Tiger Reserve में जंगल सफारी के रेट

जिप्सी सफारी (Gypsy Safari)

  • क्षमता: 6 पर्यटक + 1 गाइड + 1 ड्राइवर
  • वाहन शुल्क: ₹1500
  • गाइड शुल्क: ₹300
  • प्रवेश शुल्क: ₹300 प्रति व्यक्ति
  • कुल अनुमानित लागत: 6 पर्यटकों के लिए लगभग ₹3,600

टाटा जेनॉन सफारी (Tata Xenon Safari)

  • क्षमता: 8 पर्यटक + 1 गाइड + 1 ड्राइवर
  • वाहन शुल्क: ₹2,100
  • गाइड शुल्क: ₹300
  • प्रवेश शुल्क: ₹300 प्रति व्यक्ति
  • कुल अनुमानित लागत: 8 पर्यटकों के लिए लगभग ₹4,800
  • चूका टाइगर रिज़र्व विशेष सफारी पैकेज
  • शुल्क: ₹6,500 प्रति सफारी (अधिकतम 6 वयस्क और 2 बच्चे, 1-5 वर्ष के बीच)

शामिल सेवाएं: जिप्सी, ड्राइवर, परमिट, गाइड शुल्क, प्रवेश शुल्क, सेवा शुल्क और GST

Pilibhit Tiger Reserve Chuka Beach Jangle Safari
Photo Credit- Pilibhit Tiger Reserve

सफारी समय

गर्मी (1 अप्रैल – 15 जून):

सुबह: 6:00 AM – 9:00 AM

शाम: 2:30 PM – 5:30 PM

सर्दी (15 नवंबर – 31 मार्च):

सुबह: 6:00 AM – 9:00 AM

शाम: 2:00 PM – 5:00 PM

सफारी का शुल्क प्रवेश काउंटर पर जमा करना पड़ता है, इसके बाद सैलानी चूका बीच के अलावा जंगल के पांच अन्य स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। सैलानी निर्धारित समय के अनुसार जंगल सफारी कर सकते हैं। जंगल में बाघों की दुनिया भी निराली है। जंगल में चहलकदमी करते बाघ सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं।

रात में ठहरने के लिए ऐसे करें बुकिंग

चूका बीच पर सैलानियों के ठहरने की भी बेहतर व्यवस्था है, इसके लिए सैलानी चूका बीच पर बने वाटर ट्री, बैंबो और थारू हट बुक कर सकते हैं। इन्हें बुक करने के लिए सैलानियों को वेबसाइट upecotourism.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।

Pilibhit Tiger Reserve Chuka Beach
Photo Credit- Pilibhit Tiger Reserve

उपलब्ध आवास विकल्प और शुल्क (भारतीय नागरिकों के लिए)

थारू हट्स (Tharu Huts):

एकल आवास: ₹5,000 प्रति रात

दोहरा आवास: ₹6,000 प्रति रात

ट्री हट्स / बांस हट्स:

एकल आवास: ₹5,000 प्रति रात

दोहरा आवास: ₹6,000 प्रति रात

विदेशी नागरिकों के लिए:

थारू हट्स / ट्री हट्स:

एकल आवास: ₹11,900 प्रति रात

दोहरा आवास: ₹15,000 प्रति रात

इन शुल्कों में केवल आवास शामिल है; भोजन और अन्य सेवाएं अतिरिक्त हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- चांदी जैसी बर्फ की सफेद चादर से ढंका बदरीनाथ धाम

ऐसे पहुंच सकते हैं यूपी के Goa Beach

पीलीभीत पहुंचने के बाद सैलानियों को गौहनिया चौराहे पर पहुंचना होगा। वहां से माधोटांडा मार्ग पर 30 किलोमीटर की दूरी तय कर कलीनगर के हरदोई ब्रांच नहर के पुल से सटे नहर मार्ग पर एक किलोमीटर चलकर खटीमा मार्ग पर जाना होता है। इसके बाद सात किलोमीटर की दूरी तय कर सैलानी मुस्तफाबाद गेट पहुंचते हैं। जहां काउंटर पर शुल्क जमाकर करके जंगल सफारी बुक करनी पड़ती है।

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें