" लोकतंत्र टुडे "

गर्लफेंड ने पहले बॉयफेंड संग मिलकर की युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

गर्लफेंड ने पहले बॉयफेंड संग मिलकर की युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

बरेली। दो अप्रैल से लापता युवक की गर्लफेंड ने पहले बॉयफेंड के संग मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने गर्लफेंड को हिरासत में लिया तो हत्या का खुलासा हो गया। रविवार को उसकी निशानदेही पर सुभाषनगर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है।

शिवांशु गौतम (21) बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नवादा का रहने वाला था। वह दो अप्रैल को दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके लापता होने के बाद से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। पुलिस भी तलाश में जुटी थी। कॉल डिटेल के आधार पर रविवार सुबह पुलिस ने उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। उसके साथ दो लड़के भी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में लड़की ने ही शिवांशु की हत्या करना कबूल किया है।

पता चला कि लड़की का शिवांशु से पहले उसके दोस्त सनी कश्यप से प्रेम प्रसंग चला था। शिवांशु और सनी दोनों गहरे दोस्त थे। पुलिस उसकी निशानदेही पर शव की बरामदगी के लिए बरेली पहुंची। यहां मढ़ीनाथ के जंगल में बोरी में उसका शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि शिवांश किराना की दुकान चलाता था। वह दो अप्रैल को दोस्त के घर जाने की बात कहकर गया था। घर से अकेले ही निकला था। उसका शव मिलने की सूचना पुलिस ने परिवार वालों को दी। आरोप लगाया कि सनी कश्यप और उसकी प्रेमिका ने हत्या कर शव फेंका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

बरेली के सीओ टू संदीप सिंह ने बताया कि मढ़ीनाथ के जंगल से युवक का शव बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या की बात सामने आई है। प्रेमिका और उसके प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया है। बदायूं पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें-Bareilly: बेटी से करनी है शादी तो देने होंगे ढाई लाख, विरोध पर दी सजा

Leave a Comment

और पढ़ें