" लोकतंत्र टुडे "

बरेली: ओटीएस योजना का अंतिम दिन कल, रविवार को भी खुलेंगे कार्यालय

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बरेली: ओटीएस योजना का अंतिम दिन कल, रविवार को भी खुलेंगे कार्यालय

बरेली। बिजली विभाग के बकाएदारों के लिए अपना ब्याज माफ करवाने के लिए सिर्फ एक दिन शेष बचा है। 31 दिसंबर को एक मुश्त समाधान (ओटीएस) योजना खत्म हो रही है। अगर रविवार तक योजना का लाभ नहीं लिया तो बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ेंकांग्रेस की यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा का मीरगंज में हुआ भव्य स्वागत


बिजली उपभोक्ता एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना का रविवार तक फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए अधीक्षण अभियंता ने रविवार को भी कार्यालय और उपकेंद्र पर काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि रविवार को भी बिजली के बिल जमा कराए जाएंगे। इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी को उपभोक्ताओं से बिल जमा करने का आह्वान किया है। उन्होने कहा कि जो बकाएदार एक मुश्त समाधान योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। ऐसे बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने का काम बिजली विभाग करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें