" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly News: मृतक सैनिक की पत्नी मांग रही इंसाफ, मंत्री जी… संपत्ति पर दिला दो कब्जा

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Bareilly News: Wife of the deceased soldier is demanding justice

Bareilly : सैनिक पति की मौत के बाद से उसकी पत्नी इंसाफ के लिए दर दर भटक रही है। विरासत में मिली संपत्ति मकान और जमीन पर पति के परिवार वाले कब्जा जमाए बैठे हैं। महिला पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के दरबार में अर्जी लगा चुकी है। लेकिन उसे कहीं से इंसाफ की लौ दिखाई नहीं दे रही। आरोप है कि सत्ता पक्ष के एक नेता के दबाव के चलते पुलिस प्रशासन निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने से कतरा रहा है।

Sarvesh Devi

महिला ने अपनी दर्द भरी दास्तां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। महिला ने मंत्री जी से संपत्ति पर कब्जा दिलाए जाने की मांग की है।   देवरनियां के गौंटिया रामनगर निवासी महिला सर्वेश देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली (SSP Bareilly )  को एक शिकायतीपत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें:-यूपी का Goa Beach: जहां समुद्र तट के साथ मिलेगा जंगल का मजा, प्राकृतिक सौंदर्य भी भर देगा रोमांच

महिला का कहना है कि उसके पति देवेन्द्र कुमार सेना में थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि पति की मौत के बाद से पति के परिवार वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया है। महिला और उसके दो बच्चों को आरोपी न घर में घुसने दे रहे हैं और न ही जमीन पर काबिज होने दे रहे।

महिला के नाम दर्ज हो चुकी है जमीन

महिला ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि पति के हिस्से की जमीन उसके नाम आ चुकी है। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले उसे जमीन पर काबिज नहीं होने दे रहे हैं। जिसके चलते महिला को अपने बच्चों के साथ इधर उधर भटकना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:-Janta Transport के मालिक ने फर्जीवाड़ा कर करीबियों को किया मालामाल, यहां पढ़ें पूरा मामला

पति के भाइयों पर लगाया आरोप

मृतक सैनिक की पत्नी ने पति के भाई भानु प्रताप, सुरेश गोपाल, जय प्रकाश, विपिन, रोहित, मोहित आदि पर आरोप लगाया है कि आठ मई को वह अपने बच्चों के साथ घर गई।  आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया और मारपीट कर भगा दिया।

कब्जा दिलाये जाने की मांग की

महिला को जब कहीं से इंसाफ की उम्मीद नहीं मिली तो उसने पहले थाना पुलिस और फिर वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पति की संपति पर कब्जा दिलाये जाने की मांग की।

भाजपा नेता पर लगाया आरोप

महिला ने वीडियो वायरल कर एक भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि पुलिस प्रशासन एक नेता के दवाब के चलते आरोपियों पर कोई कार्रवाई करने से परहेज कर रही है। आपको बता दें कि भाजपा नेता अभी हाल के दिनों में खूब सुर्खियों में रहे हैं। एक व्यापारी नेता भी इसी भाजपा नेता पर गंभीर आरोप जड़ चुका है।

यह भी पढ़ें:- 1:30 घंटे तक मरीज बनकर बरेली जिला अस्पताल में घूमते रहे डीएम, पता चलते ही स्टाफ के उड़े होश

न पेंशन मिली और न जमीन

महिला के पति ने 17 साल सेना में नौकरी की। इसके बाद वह बगैर रिटायरमेंट लिए घर आ गये और वापस सेना में नहीं गये न ही कोई पेंशन संबंधी पत्राचार किया। जिसकी वजह से महिला की पेंशन अटक गई हैं। परिवार वाले जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। महिला और उसके बच्चों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। हर तरफ से महिला को निराशा ही हाथ लग रही है।

गांव में हुई पति की मौत, घर में लगा ताला

वायरल वीडियो में महिला बता रही है कि उसकी शादी वर्ष 2007 में हुई थी। पति नौकरी के बाद घर आ गये और बच्चों की पढ़ाई के चलते वह वाहर रहने लगे। दिसंबर माह में पति गांव आये जहां उनकी मौत हो गई। पति की मौत के बाद जमींन और मकान महिला के नाम आ गया। आरोप है कि आरोपियों ने मकान पर ताला जड़ दिया है। इसके बाद से महिला बच्चों सहित बेघर घूम रही है। लेकिन उसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। महिला ने बिना नाम लिये कहा कि मंत्री जी से उसकी विनती है कि उसे उसके बच्चों को जमीन और मकान पर कब्जा दिलाकर न्याय दिलाया जाये।

Leave a Comment

और पढ़ें