" लोकतंत्र टुडे "

गंदगी को लेकर घर में हुई लडाई, पत्नी ने  ईंट मार तोड़ दी पति की नाक  

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

गंदगी को लेकर घर में हुई लडाई, पत्नी ने  ईंट मार तोड़ दी पति की नाक  

बरेली। गुटखा खाकर महिला ने घर में जगह-जगह थूक कर गंदगी कर दी। घर में फैली गंदगी देखकर पति ने गुटखा खाने का विरोध किया, इस पर पत्नी ने ईंट मारकर अपने ही पति की नाक तोड़ डाली। इसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव बंडिया के रहने वाले असीम ने पुलिस को दी तहरीर दी है। आरोप है कि उसकी पत्नी शमा रोजाना हद से ज्यादा गुटखा खाती है। गुटखा खाने के बाद घर में इधर-उधर थूकती है। आरोप है कि पत्नी के गुटखा खाकर थूकने की वजह से घर की दीवारें खराब हो गई हैं। 

विरोध पर पत्नी करती मारपीट

असीम ने बताया कि पत्नी को वह जब भी थूकने के लिए मना करता है तो वह मारपीट शुरू कर देती है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। दस सितंबर को उन्होंने पत्नी को इसके लिए समझाया तो उसने ईंट मारकर उसकी नाक तोड़ सिर फोड़ दिया। आरोप है कि पत्नी ने उनकी मां और पिता से भी मारपीट की। सीबीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें