" लोकतंत्र टुडे "

संदेश कन्नौजिया की भाजपा में एंट्री, रासुका, हत्या, रंगदारी के दर्ज हैं मुकदमे

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

संदेश कन्नौजिया की भाजपा में एंट्री, रासुका, हत्या, रंगदारी के दर्ज हैं मुकदमे

बरेली। बिथरी थाने के कचौली गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया की भाजपा में एंट्री हो गई है। संदेश के खिलाफ हत्या, रासुका, जानलेवा हमला, रंगदारी जैसे करीब 21 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। संदेश पर सपा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी रह चुकी है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेद्र कश्यप की मौजूदगी में संदेश को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
बुधवार को आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन किया गया। यहीं पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, क्लस्टर प्रभारी पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने संदेश कन्नौजिया के गले में भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। मंच पर मौजूद नेताओं ने संदेश से पार्टी व संगठन के हित में काम करने और पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा की।

सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप का कहना है कि संदेश भाजपा की नीतियों से खुश हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है। भाजपा नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनाव में संदेश के पार्टी ज्वाइन करने से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य कमजोर होंगे। संदेश कनौजिया अपने समर्थकों के साथ बिथरी क्षेत्र में भाजपा के लिए चुनावी मददगार साबित होंगे। वहीं इस मामले में कुर्मियों का दूसरा धड़ा संदेश के खिलाफ है। संदेश के भाजपा ज्वाइन करने से उनमें नाराजगी है। वह संदेश के अपराधी बैकग्राउंड का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

राजनीतिक कारणों से लिखे गये मुकदमे

संदेश कन्नौजिया बताया कि उनके खिलाफ कई मुकदमे राजनीति कारणों से लिखाए गए। वह व्यापार कर रहे हैं। सपा में जिला उपाध्यक्ष का पद भी उनके पास रहा है। अब भाजपा ने भरोसा जताया है तो किसी पद या स्वार्थ से नहीं आए हैं। कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे और जनता तक पार्टी की नीतियां पहुंचाएंगे।

ये भी पढ़ेंBareilly: ईद के दिन दो पक्षों में बवाल, चले चाकू कई घायल

ये भी पढ़ें- Bareilly: प्रेमी के खिलाफ नहीं दिए बयान तो परिजनों ने कर दी छात्रा की हत्या

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें