" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly: बरातघर में रोटी ने कराया बवाल, जमकर चले लात-घूंसे

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Bareilly: बरातघर में रोटी ने कराया बवाल, जमकर चले लात-घूंसे

बरेली। नवाबगंज के एक बारात घर में चल रही शादी की दावत में गर्म रोटी न मिलने से नाराज लोगों ने वहां हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हे के परिजनों ने विरोध किया तो वह उनसे भिड़ गए दोनों पक्षों के लोगों के बीच खूब लात-घूंसे चले और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंककर मारी। मारपीट की वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

नवाबगंज क्षेत्र के मोहल्ला बंजारान के रहने वाले मोहम्मद दानिश की कस्बे में ही मोबाइल शॉप है। रविवार को उसकी बारात पीलीभीत जानी थी। शनिवार को उसने अपने परिचितों, दोस्तों व रिश्तेदारों को कस्बे के ही बारात घर में दावत दी थी। बारात घर में खाना शुरू होते ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसी बीच रोटी गर्म न होने पर कुछ लोगों ने हंगामा किया।

वहां खाना खिला रहे दूल्हे के परिजनों ने इसका विरोध किया तो गुस्साए लोग उनसे भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी। जिसमें कई कुर्सियों टूटने के साथ ही कई लोग चोटिल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे बीच बचाव कराया। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें