" लोकतंत्र टुडे "

बरेली में इश्क के भूत से परेशान पुलिस 288 लड़कियों…

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बाहरवाली के चक्कर में फ़ौजी ने पत्नी को पीटा, सिलाई मशीन से सिल दीं अंगुलियां

बरेली। यूपी के बरेली में प्रेम-प्रसंग के मामलों ने कई परिवारों की नींद उड़ा दी है। जिले की पुलिस भी इश्क के भूत से परेशान है। बताया जाता है कि बरेली में 288 लड़कियों ने इश्क के चक्कर में घर-परिवार छोड़ दिया है। हालांकि अधिकतर मामलों में पुलिस गायब लड़कियों को बरामद कर कर लेती है। ज्यादातर मामलों में पुलिस को लड़कियों को बरामद करने के लिए गैर जनपद के साथ ही दूसरे प्रदेशों में भी जाना पड़ता है, जिससे विवेचक की अन्य जांचें लटक जाती हैं।

सुभाषनगर थाने में इश्क के भूत सवार लड़कियों के घर छोड़ कर प्रेमी के साथ जाने के मामले सबसे ज्यादा दर्ज होते है। हालत यह है कि इस तरह के मामले महीने में करीब 10 तक दर्ज हो जाते है। ऐसी लड़कियों को बरामद करने में पुलिस को काफी दिक्कते सामने आती हैं। लड़कियों की लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस को उनके बरामद करने के लिए उत्तराखंड, दिल्ली और प्रयागराज के अलावा अन्य जगह पर जाना पड़ता है।

घर छोडकर फरार होने वाली लड़कियों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अगर पुलिस उन्हे जल्द बरामद नहीं करती है तो पुलिस पर उल्टा आरोप लगने लगता है। कई मामलों में लडकी के घर वाले संबंधित थाने की पुलिस पर ही दूसरे पक्ष से मिलीभगत करने का आरोप लगाकर अधिकारियों से शिकायत कर देते हैं।

ये भी पढ़ेंअप्रेल 2024 मैगजीन

पिछले साल इस जिले भर के थानों में इस तरह के करीब 800 मामले दर्ज हुए थे। इस साल अब तक ऐसे ही मामले की करीब 288 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ज्यादातर मामलों में पुलिस लड़कियों को बरामद कर कोर्ट में पेश कर देती है। जबकि कुछ मामलों में प्रेमी जोड़े कोर्ट मैरिज कर खुद ही थाने में पेश हो जाते है। कई मामलों लकडियां अपने घर वालों के खिलाफ ही वीडियो वायरल कर उनसे जान का खतरा बता देती हैं। 

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें