Saturday, June 14, 2025

Bareilly News: आकाश बना तैमूर, नूरसबा की जिंदगी मे बेटा लाया भूचाल

Bareilly News: प्रेम की खातिर मजहब की दीवार तोड़ी नाम और ईमान बदला।  आकाश ने तैमूर बनकर नूरसबा से निकाह किया,  लेकिन तैमूर का अपने परिवार वालों से मोह नहीं छूटा। दहेज की मांग और बेटे को गोद देने को लेकर हुई तकरार महिला परामर्श केंद्र से होते हुए थाने तक पहुंची और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :-      बरेली मे पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना

शाहजहांपुर के तिलहर तहसील क्षेत्र के गांव बिहारीपुर मुड़िया निवासी युवक आकाश ने बरेली की रहने वाली नूरसबा से प्रेम विवाह किया था। नूरसबा का आरोप है कि आकाश ने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम तैमूर रख लिया था।
नूरसबा का आरोप है कि शादी के बाद उनका बेटा हुआ, जिसका नाम उस्मान रखा गया। लेकिन अब तैमूर अपने बेटे को अपनी भाभी को गोद देने के लिए दबाव बना रहा है। जब नूरसबा ने इसका विरोध किया तो तैमूर और उसके घरवालों ने न सिर्फ दहेज की मांग शुरू कर दी बल्कि बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।
नूरसबा ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद मामला महिला परामर्श केंद्र भेजा गया। लेकिन वहां तैमूर एक बार भी नहीं पहुंचा। नतीजा यह हुआ कि परेशान होकर पीड़िता को आखिरकार किला थाना जाना पड़ा और वहां पति तैमूर और उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles