" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly News: हाईवे पर हादसा, दोस्त के घर से लौट रहे दुकानदार को वाहन ने कुचला

Picture of News Desk

News Desk

FOLLOW US:

road Accident

बरेली: तेज रफ्तार के कहर ने एक और जान ले ली। मामला फतेहगंज पश्चिमी के ट्यूलिया गांव का है। इस गांव के एक दुकानदार रवींद्र दोस्त के घर से वापस बाइक से लौट रहे थे। परघौली गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव ट्यूलिया का रहने वाले 42 वर्षीय रवींद्र पुत्र हरीश अपने दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे धौली चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने हाइवे पर दुकानदार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रवींद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दुकान चलाकर अपने घर का गुजारा करता था। परिवार के सामने अब रोजी-रोजी का संकट खड़ा हो गया है।

News Desk
Author: News Desk

Leave a Comment

और पढ़ें