" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly New Year Party Bavaal: सोबती कॉन्टिनेंटल में न्यू ईयर पार्टी के दौरान पुलिस से भिड़े दबंग, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Bareilly New Year Party Bavaal: सोबती कॉन्टिनेंटल में न्यू ईयर पार्टी

Bareilly New Year Party Bavaal। न्यू ईयर सेलिब्रेशन की आड़ में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले घटनाक्रम ने बरेली के ग्रीन पार्क गेट इलाके को हड़कंप में डाल दिया। सोबती कॉन्टिनेंटल होटल में 31 दिसंबर की रात देर तक डीजे बजाने और निर्धारित समय के बाद शराब परोसने के चलते पुलिस और होटल प्रबंधन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला गाली-गलौच और मारपीट तक पहुँच गया। पुलिस ने होटल मैनेजर मसी आलम, कर्मचारी पवनेश कुमार, और पार्टी में मौजूद राघव कपूर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, रात लगभग तीन बजे सूचना मिली कि न्यू ईयर पार्टी (Bareilly New Year Party ) के दौरान डीजे की आवाज बहुत तेज हो रही है और शराब तय समय के बाद भी परोसी जा रही है। सूचना मिलने पर रुहेलखंड चौकी के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और होटल प्रबंधन को डीजे बंद करने और बार संचालन रोकने के निर्देश दिए।

हालांकि, आरोप है कि मैनेजर और अन्य स्टाफ ने पुलिस की बात नहीं मानी। उन्होंने न केवल बहस की, बल्कि धमकी दी कि डीजे बजेगा और कोई कुछ नहीं कर पाएगा। नशे में धुत आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर धक्का-मुक्की की और एक सिपाही का गला दबाने की कोशिश भी की।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाया। बारादरी थाना से पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया। थाने में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और घायल पुलिसकर्मियों का मोबाइल मेडिकल टीम से उपचार किया गया।

इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडे ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौच, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर जानलेवा हमला, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और अन्य शामिल लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने साफ किया है कि शहर में शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। रात दस बजे के बाद डीजे बजाने और निर्धारित समय से अधिक शराब परोसने वालों पर निगरानी जारी रहेगी। न्यू ईयर जैसे आयोजनों की आड़ में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें