" लोकतंत्र टुडे "

पांच फीसदी ब्याज मिलेगा… कहकर कैनविज कंपनी ने हड़पे 1.35 करोड़, बीमा एजेंट को पड़ा दिल का दौरा

Picture of Lok Tantra Today

Lok Tantra Today

FOLLOW US:

कैनविज कंपनी

बरेली। झांसे का जाल बिछाकर कैनविज कंपनी ( kanwhizz company )ने बीमा एजेंट से 1.35 करोड़ रुपये हड़प लिए। कंपनी के मीठे वादों पर भरोसा करना महिला एजेंट को इतना भारी पड़ा कि ठगी के सदमे में उसे दिल का दौरा पड़ गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कंपनी संचालक समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हर महीने पांच फीसदी ब्याज देने का वादा

जाटवपुरा महावीर एन्क्लेव निवासी मीरा गुप्ता ने बताया कि वह एक बीमा कंपनी में एजेंट हैं। आरोप है कि मॉडल टाउन निवासी कन्हैया गुलाटी ( Kanhaiya Lal Gulati), उसके साथी हरेंद्र पटेल और जगतपाल ने उन्हें अपनी कंपनी कैनविज एसोसिएट्स में निवेश करने को कहा। तीनों ने वादा किया कि निवेश करने पर हर महीने पांच प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा। मीरा गुप्ता ने अपने संपर्कों से लोगों को निवेश कराने के लिए राजी किया और खुद भी बड़ा निवेश कर दिया।

यह भी पढ़ें :- 22 महीने में दोगुना पैसा: बरेली की कंपनी चला रही मालामाल बनाने का खेल !

न लौटा ब्याज, न मिली रकम

मीरा के मुताबिक, उन्होंने परिचितों के साथ मिलकर 1 करोड़ 35 लाख रुपये कैनविज कंपनी में निवेश किए। शुरुआत में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ब्याज आना बंद हो गया। जब उन्होंने कंपनी से बात की तो संचालकों ने टालमटोल शुरू कर दी। आखिरकार जब दफ्तर पहुंचीं तो कंपनी का ऑफिस बंद मिला और सभी फरार थे।

मकान गिरवी रखकर किया था निवेश

मीरा गुप्ता ने बताया कि उनके खुद के 39 लाख रुपये भी इस निवेश में फंसे हैं। इसके लिए उन्होंने मकान गिरवी रखकर लोन लिया था। अब लोन की किस्तें न भर पाने के कारण मकान बेचने की नौबत आ गई है। भारी नुकसान और ठगी के सदमे में उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें;- कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बारादरी पुलिस ने मीरा गुप्ता की तहरीर पर कंपनी संचालक कन्हैया गुलाटी, हरेंद्र पटेल और जगतपाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब कंपनी के बैंक खातों, निवेश दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें