Monday, July 7, 2025

विरासत और विकास का अद्भुत संगम बन रहा बरेली : योगी आदित्यनाथ

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से नाथ नगरी कारिडोर की परिकल्पना साकार हो रही है। बरेली स्मार्ट सिटी के तहत कुतुबखाना पर महादेव उपरिगामी सेतु बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महादेव पुल के लिए बरेली की जनता, जनप्रतिनिधियों का ह्दय से आभार। पीडब्ल्यूमंत्री जितिन प्रसाद ने समय से रुचि लेकर पुल का कार्य पूरा कराया। मुख्यमंत्री ने बरेली के उद्यमियों और व्यापारियों का भी अभिनंदन किया कि उन्होंने पुल को बनाने में पूरा सहयोग किया। बरेली पहले जाना जाता था अपने झुमकों के लिए, लेकिन अब फ्लाईओवर और आईटी पार्क के लिए बरेली जाना जाएगा। बरेली की एक नई पहचान बन रही है। बरेली अब प्रधानमंत्री के विजन विरासत और विकास का अदभुत संगम बन रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश बदल चुका है, हम भी कह सकते है हम एक विकसित भारत के नागरिक है। भारत में 10 साल के अंदर जो मूलभूत सफलता प्राप्त की है। पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है। देश में कही भी कोई संकट आता है तो लोग भारत की तरफ आशा भरी निगाह से देखते हैं। भारत का सम्मान बढ़ने का मतलब भारत के हर नागरिक का सम्मान बढ़ा है। 140 करोड़ लोगों का सम्मान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। नक्सलवाद और आतंकवाद लगभग समाप्त हो चुका है। अब दुश्मन भारत की सीमा की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। कोई आंखे नहीं दिखा सकता। क्योंकि अब भारत को जो आंखे दिखाएगा तो भारत इतनी शक्ति रखता है कि उसकी आंखों को उसके हाथों पर रखकर वापस कर सकता है। ये नया भारत है, छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है।

डबल इंजन की सरकार में पिछले सात साल में बिना किसी भेदभाव के 56 लाख गरीबों के मकान बन गए हैं, तीन करोड़ गरीबों के शौचालय बन गए, 10 करोड़ गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बन गए। 15 करोड़ लोगों को हर माह मुफ्त में राशन मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से कहा कि 500 साल की अयोध्या की समस्या का समाधान हुआ है। यूपी भारत की आस्था का केंद्र बनकर तैयार हुआ है।

328.43 करोड़ की 64 परियोजनाएं जनता को समर्पित

0 -111 करोड़ से निर्मित महादेव पुल,
0 – सीबीगंज में आईटी पार्क का शिलान्यास
0 – 44 करोड़ से नाथ कॉरिडोर की 11 सड़कों का शिलान्यास, लोकार्पण
0 – अलखनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपति नाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ व मढ़ीनाथ को जोड़ने वाला नाथ कारिडोर
0- 18 करोड़ से निर्माणाधीन साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास

ये भी पढ़ें-Bareilly: केंद्रीय कारागार के एक कैदी ने मांगी रंगदारी, हड़कंप

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles