" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly News: हैदरी दल के सदस्यों ने युवती का बनाया वीडियो, बोले हिजाब की इज्जत नीलाम नहीं होने देंगे

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

haidri dal bareilly

Bareilly News। गांधी उद्यान (Gandhi Udyan Bareilly) में गैर समुदाय के दोस्तों के साथ बैठी एक मुस्लिम युवती का हैदरी दल (Haidri Dal) के युवकों ने वीडियो बनाया। युवती को धमकाते हुए कहा कि हिजाब की इज्जत नीलाम नहीं होने देंगे। वीडियो बनाने के दौरान युवकों का एक महिला से विवाद हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

hairdi dal bareilly

इंस्टाग्राम (Instagram) पर सोफियां-आठ के नाम से एक आइडी बनाई गई, जिसका नाम हैदरी दल बरेली (Haidri Dal) रखा गया। इस आइडी पर प्रसारित वीडियो गांधी उद्यान बरेली के हैं। जिसमें कुछ लोग पार्क में बैठे युवक युवतियों की सीधा वीडियो बनाना शुरू कर उनसे पूछताछ शुरू कर देते हैं।

यह भी पढ़ें:- बरेली के प्रेमनगर में चल रहा सेक्स रैकेट (Sex Racket), हर घंटे के हिसाब से वसूली

एक वीडियो में वह एक मुस्लिम युवती से उसका नाम पता पूछ रहे हैं। जब युवती ने अपना नाम पता सब बता दिया तो माता-पिता का नाम पूछा। युवती ने कहा कि उसके माता-पिता नहीं हैं तो वीडियो बनाने वालों ने उसे धमकाया कि अगर माता-पिता नहीं हैं तो अय्याशी करोगी। इसके बाद वीडियो पोस्ट कर उस पर युवती का पता लिखते हुए लिखा कि यह गैर मुस्लिम लड़के के साथ अय्याशी करते हुए पकड़ी गई। हम नहीं चाहते कि हमारी बहन बेटी किसी का शिकार बने और समझाने के बाद भी नहीं मानेगी तो हम हिजाब की इज्जत नीलाम नहीं होने देंगे।

haidri dal bareilly

इसके बाद एक और वीडिया पोस्ट किया गया। जिसमें एक महिला से कुछ लोग बदतमीजी करते हुए दिखाई दे रहे। वीडियो में उन्होंने एक युवक के माथे पर जूम कर उसका तिलक दिखाया और कहा कि किसी और के साथ नकाब में नहीं बैठोगी। युवती ने विरोध किया तो लोगों ने उससे कहा कि सुन किसी और के साथ यह नकाब उतार कर बैठोगी। तुम्हारे मां-बाप की जागीर नहीं है यह नकाब, यह फातिमा की जागीर है।

हिमांशु पटेल ने एक्स पर पुलिस से की शिकायत लिंक क्लिक कर देखें वीडियो

यह भी पढ़ें:- 22 महीने में दोगुना पैसा: बरेली की कंपनी चला रही मालामाल बनाने का खेल !

एक्स के माध्यम से इसकी शिकायत हिमांशु पटेल ( HIMANSHU PATEL) नाम के हिंदूवादी नेता ने की तो पुलिस ने कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए है। पुलिस ने चौकी चौराहा प्रभारी नितिन राणा की तहरीर पर हैदरी दल के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें