" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly: फरजाना ने यामिनी बनकर मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Bareilly: फरजाना ने यामिनी बनकर मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी

बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती फरजाना ने इश्क की खातिर अपना घर और मजहब छोड़ दिया। उसने मजहब बदलने के साथ अपना नाम भी बदल लिया। मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली है। नवविवाहित जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी फरजाना ने धर्म के बंधन तोड़कर अपने प्रेमी करन से शादी कर ली। दोनों ने अपनी उम्र करीब 23 साल बताई है। युवती घर पर ही जरी का काम करती थी। उसका प्रेमी करन रुद्रपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है।
फरजाना के मुताबिक वह दो साल पहले करन के संपर्क में आई। दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। फरजाना ने बताया कि उसकी शादी उसके घरवाले कहीं और कर रहे थे। इससे परेशान होकर वह शुक्रवार रात अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर चली आई।

बहेड़ी के सेमीखेड़ा मंदिर में शनिवार सुबह प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली। इस दौरान करन के घरवाले मौजूद रहे। वहीं फरजाना ने अपना नाम यामिनी रख लिया। कहा कि वह प्रेमी से शादी कर बहुत खुश है। उसने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है।

Sanjeev Sharma
Author: Sanjeev Sharma

Leave a Comment

और पढ़ें