" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly : कांग्रेस की बैठक में भाजपा पर तगड़े प्रहार, राहुल की जीत के दावे

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

Bareilly : कांग्रेस की बैठक में भाजपा पर तगड़े प्रहार, राहुल की जीत के दावे

बरेली। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक का आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि सरकार को ग़रीबों, किसानो, शिक्षकों, महिलाओं- किसी की भी चिंता नहीं है। जनता के सपनों को छला जा रहा है।‌ सरकार झूठ बोलकर देश की सारी संपत्ति बेच रही है, और किसी को पता भी नही चलने देती है, लेकिन अब जनता सब समझ गई है। वह भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। देश की संपत्ति को लुटने से बचाने के लिए कांग्रेस को लाना ही होगा।

ये भी पढ़ेंBareilly: आरएम एसडब्लूसी मांगते है पैसा, कमेंट के बाद मचा हड़कंप

कांग्रेस के बरेली लोकसभा कोऑर्डिनेटर विपुल गुप्ता ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव मजबूती से लडा जाएगा, और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की नई सरकार भी अवश्य बनाई जाएगी। पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ने कहा 2024 का चुनाव मोदी और राहुल जी के बीच का चुनाव होगा और राहुल जी की जीत होगी।

जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट बरेली लोकसभा कॉर्डिनेटर विपुल गुप्ता, जिला सचिव मुदित सिंह, सुरेश वाल्मीकि, अमित रावत, कलीम अख्तर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, इलियास अंसारी, राजन उपाध्याय, महासचिव उल्फत कठेरिया, आरसी कनोजिया, सुखविंदर सिंह, ब्रह्मानंद शर्मा, तबरेज खान, रूस फातिमा, सेवादल के महानगर अध्यक्ष मोहसीन रजा, विष्णु शर्मा, साहिब सिंह, रामपाल माली, नगर अध्यक्ष अरशद अली, निसाकत अली, ब्लाक अध्यक्ष हरीश गंगवार, रिंकू सिंह, इरशाद मंसूरी, डॉ. दत्तराम गंगवार, गुड्डू खान, मैदान शाह, सुधीर रस्तोगी, नईम शेर, मिस्री गंगवार, अमित कश्यप आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें