" लोकतंत्र टुडे "

Bareilly: महादेव पुल के पिलर में आई दरार, कटघरे में सेतु निगम 

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

बरेली।  प्रदेश में इन दिनों सेतु निगम सुर्ख़ियों में है। बीते दिनों बरेली शहर की लाइफ लाइन कहे जाने महादेव सेतु का उद्घाटन पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने किया था। यह पुल निर्माण के समय से ही चर्चाओं में आ गया था। कभी इस पुल के निर्माण के लिए व्यापारी विरोध कर रहे थे तो कभी कुछ लोग इसकी गुणवत्ता पर सबाल खड़े कर रहे थे। 

कुमार टाकीज के पास एक पिलर में दरार आने से व्यापारी दहशत में आ गए हैं।  व्यापारियों का कहना है कि हाल ही में बने पुल के पिलर में दरार आ गई है जोकि निकट भविष्य में खतरे का सबब बन सकता है। इस बारे में सेतु निगम के डीपीएम अरुण कुमार गुप्ता बताते है कि नगर निगम से फोन आने के बाद मौके पर टीम भेजी गई है। किसी वाहन के टकरा जाने से पलास्टर चटक गया होगा। पुल में किसी तरह की खामी नहीं है। 

सेतु निगम की कार्यप्रणाली से दहशत में लोग 

बीते दिनों प्रदेश में कई जगह सेतु निगम के पुलों पर हादसे हुए हैं। शाहजहांपुर के कोला घाट नदी पर पुल के स्पैम गिर जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था, उसके बाद कौशाम्बी में भी गंगा नदी पर बने दुर्गा भाभी सेतु में दरार आ गई। वही बीते दिनों बुलंदशहर में सेतु निगम द्वारा बनाये जा रहे पुल के बीम गिर जाने के बाद ठेकेदार फर्म के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई लेकिन जिम्मेदार अफसरों को राहत दे दी गई और अब बरेली में महादेव सेतु के पिलर में दरार आना कोई महज छोटी घटना नहीं है। विभागीय जानकार बताते है कि सेतु निगम में निर्माण को लेकर अफसर संजीदा नहीं है। बताया जाता है कि कई अफसर रिटायर होने के बाद विभाग में ठेकेदारी कर रहे है तो कई अफसर ठेकेदारों के साथ मिलकर खेल रहे हैं जिसके चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। 

Leave a Comment

और पढ़ें