" लोकतंत्र टुडे "

कांग्रेस की यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा का मीरगंज में हुआ भव्य स्वागत

Picture of Sanjeev Sharma

Sanjeev Sharma

FOLLOW US:

मीरगंज।  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आज शुक्रवार को कांग्रेस की यूपी जोड़ो न्याय पदयात्रा मीरगंज में पहुंची। यात्रा का नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।
कांग्रेस की यूपी जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को यहां पहुंची तो कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और यात्रा में शामिल अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं का फूलमालाएं पहनाकर और पुष्प वर्षा कर शानदार इस्तकबाल किया।


मीरगंज नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के कुशासन से त्रस्त जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर मतदाता कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएंगे। पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने भी उम्मीद जताई कि इस बार कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत जरूर रंग लाएगी और केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में ही बनेगी।

यूपी जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने वालों में मीरगंज के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, योगेश जौहरी, महेश पंडित, पारस शुक्ला, मुदित प्रताप सिंह, फिरोज खान, राजेश, इस्लाम खान, पंकज कुमार शर्मा और अन्य अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि यूपी जोड़ो न्याय यात्रा मीरगंज और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भ्रमण करती हुई देर शाम सीबी गंज पहुंची। वहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को भी नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें