" लोकतंत्र टुडे "

कैनविज कंपनी का कैश जाल! कन्हैया गुलाटी गायब, निवेशकों के करोड़ों फंसे

Picture of Lok Tantra Today

Lok Tantra Today

FOLLOW US:

कैनविज कंपनी घोटाले में थार कार का खुलासा, एजेंटों के जरिए निवेशकों से ठगी
बरेली। तेज मुनाफे के सपने दिखाने वाली कैनविज कंपनी (kanwhizz company )अब हजारों निवेशकों के लिए डरावना सपना बन चुकी है। कंपनी के प्रमुख कन्हैया गुलाटी पर आरोप है कि उन्होंने निवेशकों से हजारों करोड़ रुपये जुटाने के बाद अब उनसे मिलना, बात करना और जवाब देना बंद कर दिया है। निवेशक कहते हैं गुलाटी अब सिर्फ डेट पर डेट दे रहे हैं, लेकिन पैसा किसी को नहीं मिल रहा।

फोन बंद, मुलाकात नामुमकिन

दिल्ली, बरेली, लखनऊ, जयपुर, अहमदाबाद और इंदौर समेत कई शहरों के निवेशक अब कन्हैया गुलाटी की तलाश में भटक रहे हैं। लोगों का कहना है कि कन्हैया गुलाटी गुलाटी ने फोन उठाना बंद कर दिया है, मैसेज का जवाब नहीं देते और दफ्तर में भी कोई जानकारी नहीं मिलती। परेशान निवेशक अपने पैसों की वापसी के लिए महीनों से चक्कर काट रहे हैं, मगर कंपनी के दरवाजे बंद हैं।

एकतरफा जूम मीटिंग, लोगों की बात अनसुनी

बृहस्पतिवार को कन्हैया गुलाटी ने अचानक एक जूम मीटिंग रखी। करीब हजार से ज़्यादा लोग इस उम्मीद में जुड़े कि शायद कोई समाधान निकलेगा, लेकिन मीटिंग में सिर्फ गुलाटी की ही आवाज गूंजी। निवेशकों को बोलने का मौका नहीं दिया गया। गुस्से में लोगों ने अपने दर्द कागज़ पर लिखकर कैमरे के सामने दिखाना शुरू किया। कई लोगों ने अपनी रकम के आंकड़े स्क्रीन पर दिखाए। लेकिन गुलाटी ने लोगों को डांटते हुए कहा आज पर्चे दिखा रहे हो, जब कंपनी के अच्छे दिन आएंगे, तब मुँह दिखाने में शर्म करोगे।

कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया गुलाटी
कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया गुलाटी

 

यह भी पढ़ें :-22 महीने में दोगुना पैसा: बरेली की कंपनी चला रही मालामाल बनाने का खेल !

कैनविज प्लान में फंसे 18,000 करोड़ रुपये

सूत्रों के मुताबिक, कैनविज सेल्स मार्केटिंग (KSM) प्लान में अब तक करीब 18,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। कंपनी ने तेज़ी से बढ़ते बिज़नेस और “कम समय में धन दोगुना करने” के दावे किए थे। लोगों ने भरोसा किया, अपनी मेहनत की कमाई, यहां तक कि रिश्तेदारों के पैसे तक लगा दिए। अब वही लोग परेशान हैं, क्योंकि कंपनी ने भुगतान रोक दिया है।

नया प्लान या नया जाल?

जूम मीटिंग में कन्हैया गुलाटी ने दावा किया कि कंपनी सोमवार या मंगलवार तक नया प्लान लाने वाली है। उनके मुताबिक कंपनी जल्द “तेज़ी से आगे बढ़ने” जा रही है। लेकिन निवेशकों को इस पर भरोसा नहीं। उनका कहना है कि ये “नया प्लान” पुराने निवेशकों को बहलाने और नए शिकार तलाशने की चाल है। एक निवेशक ने कहा पहले हमारा पैसा लौटाओ, फिर नए सपने दिखाना।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

बरेली और अन्य शहरों में सैकड़ों निवेशक कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। लोगों का आरोप है कि कैनविज कंपनी और उसके प्रमुख लगातार लोगों के पैसों से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द वयां किया है कि वे अब थक चुके हैं, और सिर्फ अपने पैसे की वापसी चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :-कैनविज कंपनी के सीएमडी कन्हैया लाल गुलाटी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

निवेशकों के सपनों से खेल, भरोसा टूटा

एक समय कंपनी के मीटिंग हॉल में तालियाँ बजाने वाले वही निवेशक अब गुस्से में सड़क पर हैं। कैनविज कंपनी ने जिस भरोसे की दीवार खड़ी की थी, वह अब गिरती नज़र आ रही है। लोग कहते हैं हमने कैनविज पर भरोसा किया, पर अब बस अपने पैसों का हिसाब चाहते हैं… सपने नहीं।

कैनविज कंपनी प्रमुख कन्हैया गुलाटी से संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई। उनका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें