" लोकतंत्र टुडे "

लौह पुरुष की जयंती पर सांसद छत्रपाल गंगवार की चौके-छक्कों वाली पहल, बरेली में गूंजेगा सांसद खेल महोत्सव 2025 का शंखनाद

Picture of Lok Tantra Today

Lok Tantra Today

FOLLOW US:

सांसद खेल महोत्सव–बरेली क्रिकेट टूर्नामेंट 2025

बरेली। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बरेली खेलों के रंग में रंगने जा रहा है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार की पहल पर “सांसद खेल महोत्सव–बरेली क्रिकेट टूर्नामेंट 2025” का आगाज़ होने जा रहा है। यह आयोजन फिट इंडिया, खेलो इंडिया, और फिट युवा विकसित भारत जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियानों को धरातल पर उतारने की एक प्रेरक मिसाल बनेगा।

31 अक्टूबर से शुरू होगा क्रिकेट संग्राम

बरेली लोकसभा क्षेत्र का यह भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट 31 अक्टूबर से निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब, डोहरा रोड (निकट मेफेयर लॉन) में शुरू होगा। छह दिनों तक चलने वाला यह महोत्सव युवाओं के जोश और फिटनेस का उत्सव बनेगा। उद्घाटन सुबह 8 बजे होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 6 नवंबर को 11 बजे खेला जाएगा। शहर के खेल प्रेमियों में पहले से ही इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

16 टीमों की टक्कर, ₹51,000 का इनाम

इस क्रिकेट टूर्नामेंट में बरेली लोकसभा क्षेत्र की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम के खिलाड़ियों को ड्रेस और सम्मान पत्र दिया जाएगा।
विजेता टीम को ₹51,000 और उपविजेता को ₹21,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज और कई विशेष पुरस्कार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे।

फिट युवा ही विकसित भारत की ताकत

सांसद छत्रपाल गंगवार ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह टूर्नामेंट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और फिटनेस की दिशा में प्रेरित करने का अभियान है। उन्होंने कहा फिट युवा ही विकसित भारत की असली ताकत हैं। यह आयोजन युवाओं को यह संदेश देगा कि जीवन में फिटनेस को आदत बनाना कितना जरूरी है।

अनुष्का ट्रस्ट और सरकारी उपक्रमों का सहयोग

पूरे आयोजन की कमान अनुष्का ट्रस्ट संभाल रहा है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है।
इस भव्य आयोजन में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के चार प्रमुख उपक्रम सह-प्रायोजक (Co-Sponsors) के रूप में जुड़ रहे हैं, जिससे यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय स्तर का रूप लेने जा रहा है।

फिट इंडिया मूवमेंट को नई रफ्तार

यह सांसद खेल महोत्सव 2025 न सिर्फ खेल का आयोजन है बल्कि फिट इंडिया मूवमेंट का विस्तार भी है। युवाओं को गतिहीन जीवनशैली छोड़कर खेल, व्यायाम और आउटडोर एक्टिविटी अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य 2047 तक एक ऐसा भारत बनाना है, जहाँ हर युवा स्वस्थ, ऊर्जावान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बने।

बरेली के युवाओं से अपील

सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि मैं सभी युवाओं से अपील करता हूँ कि बरेली क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 को सफल बनाएं, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं और फिट युवा विकसित भारत का सपना साकार करें। इस मौके पर डॉ. आदेश गंगवार, पूरनलाल लोधी, राकेश पटेल, अतुल यादव और सुरेंद्र गंगवार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें